31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमक्राईमनामाएडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में एक्ट्रेस गिरफ्तार, मॉडल्स ने लगाए ये...

एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में एक्ट्रेस गिरफ्तार, मॉडल्स ने लगाए ये आरोप

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। कोलकाता पुलिस ने पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में एक अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री पर दो मॉडल्स ने आरोप लगाया है कि उसने अश्लील फिल्म में काम करने के लिए जबरन दबाव बना रही थी। खबरों के अनुसार अभिनेत्री का नाम नंदिता दत्ता है। अभिनेत्री पर आरोप है कि वह नई लड़कियों को बहला-फुसलाकर और लालच देकर एडल्ट फिल्म बनवाती थी। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री पोर्न फिल्म के कारोबार में काफी समय से सक्रिय थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ताओं में से एक मॉडल का आरोप है कि नंदिता दत्ता और मैनक घोष ने उसे बालीगंज स्टूडियो में उसे एक न्यूड वीडियो बनाने के लिए फोर्स किया। वहीं दूसरी मॉडल का आरोप है कि इसी ग्रुप के लोगों ने उसे न्यू टाउन होटल में एक एडल्ट वीडियो शूट करने के लिए बुलाया गया था। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस काफी लंबे समय से पोर्न फिल्म का कारोबार चला रही थी।
इसके लिए वह नई-नई लड़कियों को लालच देती थी। आरोप है कि नंदिता दत्ता लड़कियों को वेब सीरिज में रोल दिलाने का लालच देती थी और उनसे पोर्न फिल्में शूट कराती थी। नंदिता दत्ता खुद भी पोर्न फिल्म कर चुकी है। फिलहाल, पुलिस ने नंदिता दत्ता और उनके साथी मैनाक घोष को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस बाद से यह मामला काफी तूल पकड़ गया है। सोशल मीडिया पर पोर्न और एरॉटिका को लेकर भी काफी बहस हुई। फिलहाल, शिल्पा शेट्टी के पति मुंबई पुलिस की कस्टडी में है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,951फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें