29 C
Mumbai
Thursday, September 17, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटक्या आज मुंबई सहित 25 जिलों को कोरोना पाबंदियों से मिलेगी राहत?

क्या आज मुंबई सहित 25 जिलों को कोरोना पाबंदियों से मिलेगी राहत?

Google News Follow

Related

मुंबई। आज यानी रविवार को महाराष्ट्र सरकार 25 जिलों में कोरोना से जुड़े पाबंदियों में ढील देने की घोषणा कर सकती है। बीते दिनों महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि दोनों टीका लगवा चुके लोगों को लोकल ट्रेन में यात्रा के लिए अनुमति देने पर विचार कर रही है।बता दें कि अभी कुछ दुकानें, रेस्टोरेंट आदि केवल शाम चार बजे तक ही खोले जा रहे हैं।
अब तक महाराष्ट्र में में मॉल और थिएटर पूरी तरह से बंद हैं। राज्य भर में धारा 144 लागू है और सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं, जबकि लोगों की आवाजाही शाम 5 बजे के बाद कम से कम होना चाहिए। मौजूदा पाबंदियों की बात करें तो आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को रोज शाम 4 बजे तक ही खुले रहने की अनुमति है और गैर-जरूरी से संबंधित दुकानों को केवल कार्यदिवसों में खोलने की अनुमति है। इसके अलावा, जिम और सैलून केवल शाम 4 बजे तक खुले।
हालांकि उन्हें एसी चलाने की अनुमति नहीं है। रेस्तरां केवल सप्ताह के दिनों में शाम 4 बजे तक खुल सकते हैं, जिसमें भी केवल टेकअवे यानी पैक करा कर ले जाने की अनुमति है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को एक बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा था कि मुंबई सहित 25 जिलों में कोरोना वायरस प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। हालांकि, ये जिले वैसे होंगे, जिन्होंने राज्य के औसत से कम कोरोना की पॉजिटिविटी रेट और विकास दर की सूचना दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि बाकी 11 जिलों को कोई ढील नहीं दी जाएगी, जिनकी पॉजिटिविटी रेट और कोरोना ग्रोथ रेट राज्य के औसत से अधिक है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि अगर जरूरत हो तो प्रशासन इन क्षेत्रों में सख्त कोरोना प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर सकता है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,357फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें