30.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियागृहमंत्री अमित शाह आज विंध्य कॉरिडोर का करेंगे लोकार्पण, जानें पूरा शेड्यूल

गृहमंत्री अमित शाह आज विंध्य कॉरिडोर का करेंगे लोकार्पण, जानें पूरा शेड्यूल

Google News Follow
मिर्जापुर। गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी विंध्य कॉरिडोर के भूमिपूजन के लिए मिर्जापुर जिले का आज दौरा करेंगे। इसके अलावा रोप-वे का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।
कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री सवा तीन बजे विंध्याचल मंदिर पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान वो 20 मिनट तक विंध्य धाम में रहेंगे। भूमि पूजन कर सड़क मार्ग से जीआईसी मैदान पहुंचेगे। जहां  विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास और रोप-वे सहित अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद 4 बजकर 35 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर जीआईसी के जनसभा स्थल पर बैठक कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम मिर्जापुर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर आएंगे।
इनके आगमन की सूचना जिला प्रशासन के पास आ गया है। पत्र के अनुसार हेलीपैड से सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे, जहां दर्शन-पूजन और विश्वनाथ धाम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे। इधर, बतौर गृहमंत्री पहली बार मिर्जापुर जिले में आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को गृहमंत्री की सुरक्षा में तैनात किया गया है।जिले में गृहमंत्री के आगमन पर पहली बार इस तरह की सुरक्षा देखने को मिली है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें