27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियायूपी की मंत्री स्वाति सिंह का अटैक,ट्विटर बहादुर अखिलेश और प्रियंका,कहां से...

यूपी की मंत्री स्वाति सिंह का अटैक,ट्विटर बहादुर अखिलेश और प्रियंका,कहां से लाते हो इतना झूठ? जानें

Google News Follow

लखनऊ। यूपी की महिला एवं विकास कल्याण मंत्री स्वाति सिंह ने कहा है कि मुझे अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की बुद्धि पर तरस आती है, बिना सोचे-समझे किसी भी मुद्दे पर बयान देने चले आते हैं। न जाने इतना झूठ ये लोग लाते कहां से हैं. बच्चों के कुपोषण के जिस मामले का इन दोनों ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की है, वह 2016 का है। सब जानते हैं कि उस समय सपा की सरकार थी, सपा की प्राथमिकता में जनता का हित कभी था ही नहीं,जिस आंकड़े को संसद में रखा गया वह फोर्थ नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2014-15 का है, वह 2016 में पब्लिश किया गया था, इस आधार पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करने वाली प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को इतना तो पता होना चाहिए कि इसके ठीक पहले दोनों जगह किसकी सरकारें थीं।

आप दोनों का काम अपने हित में सिर्फ जनता में भरम फैलाना है, जनता यह जान चुकी है। वह सपा और कांग्रेस को बार-बार खारिज कर चुकी है,आगे भी खरिज करेगी, मुख्यमंत्री योगी की सरकार में महिलाओं और बच्चों के लिए जो काम हुए हैं उसके लिए आप दोनों के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं. इनका डाटा कोरोना की बाधा के नाते अभी तक एकत्र नहीं किया गया है. जब यह डाटा आएगा तो आओ दोनों गूंगे और बहरे हो जाएंगे, क्योंकि सच सुनना और देखना आपकी आदत नहीं, ट्विटर बहादुर अखिलेश यादव और प्रियंका से जनता की ओर से मैं जाना चाहूंगी कि माताओं और बच्चों के मुंह का निवाला छीन करके उन्होंने कहा खर्च किया? किसी को दान किया या सैफई महोत्सव में उड़ा दिया?

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें