29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनिया'CM योगी यूपी के सबसे सफल मुख्यमंत्री' अमित शाह बोले-यहां जंगलराज से...

‘CM योगी यूपी के सबसे सफल मुख्यमंत्री’ अमित शाह बोले-यहां जंगलराज से कानून का राज लाए

UP News, CM Yogi, Home Minister Ami Shah: केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में उत्तर प्रदेश अव्वल

Google News Follow

लखनऊ। गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का रविवार को शिलान्यास किया,उन्होंने कहा सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी का तेजी से विकास हुआ है,अमित शाह ने सीएम योगी को प्रदेश में अबतक का सबसे सफल मुख्यमंत्री करार दिया,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, यूपी की अर्थव्यस्था पिछले 4 सालों में 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ पर पहुंच गई है, अब उत्तर प्रदेश देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है,देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश ही है, आदित्यनाथ और उनकी टीम ने पूरे देश में इन 44 योजनाओं में सबसे पहला स्थान हासिल किया है।

अमित शाह ने कहा कि, पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं. पूरे प्रदेश में माफिया राज कायम था, 2017 में बीजेपी ने यूपी में विकास की बात कही थी. आज योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम कर दिया है,यूपी में बीजेपी की सरकार आने से पहले पश्चिमी यूपी से लोग पलायन कर रहे थे, हर ओर दंगा छिड़ा रहता था, लेकिन यूपी में सीएम योगी के चार साल के शासन में कानून राज हर ओर दिखने लगा है, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खस्ता थी. पूरे प्रदेश में माफिया राज इतना हावी था कि आज जिस भूमि पर हम इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की स्थापना की जा रही है, इस 142 एकड़ भूमि पर एक माफिया कब्जा करने की फिराक में था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें