29 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमधर्म संस्कृतिचाणक्य नीति: जानिए कैसे लोगों के पास नहीं होती पैसों की तंगी  

चाणक्य नीति: जानिए कैसे लोगों के पास नहीं होती पैसों की तंगी  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

आचार्य चाणक्य की नीति हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।चाणक्य की कुछ नीतियां यहां बता रहे जो सबके लिए हितकर।आचार्य चाणक्य ने कुछ बातें बताई हैं जिसे अपनाने वाला व्यक्ति कभी भी पैसों की तंगी से नहीं गुजरता, इतना ही नहीं उस व्यक्ति का कोई दुश्मन भी नहीं होता। बता दें आचार्य चाणक्य महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ थे। चाणक्य की लिखी बातें आज भी प्रासंगिक हैं।

आचार्य चाणक्य का मानना था कि जो लोग मेहनती हैं और अपने काम के प्रति ईमानदार हैं, उन पर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा होती है। ऐसे लोग अपनी मेहनत से अपने भाग्य को चमकाते हैं. वे अगर गरीब भी हों तो गरीबी की स्थिति से जल्द ही निकल जाते हैं।  इस संसार में जो शख्स ईश्वर में विश्वास करता है, वो हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने की कोशिश करता है। उसे मालूम होता है कि हर कर्म की सजा उसे भुगतनी ही पड़ेगी, इसलिए वो पाप करने से बचता है। ऐसे लोग सिर्फ अच्छे काम करते हैं और मान सम्मान कमाते हैं।
इन लोगों के सभी हितैषी होते हैं। जो लोग अपने काम से मतलब रखते हैं, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद नहीं करते, दूसरों के विवादों में बेवजह नहीं उलझते, ऐसे लोगों का कोई शत्रु नहीं होता। ऐसे लोग कोई भी बात बहुत शांति से निपटाना पसंद करते हैं। इनकी ये आदत इन्हें न सिर्फ तमाम समस्याओं से बचाती है, बल्कि धन के फिजूल खर्चों से भी बचाती है। जो लोग हर परिस्थिति में सजग यानी जागृत रहते हैं, वो हमेशा निर्भय रहते हैं। ऐसे लोग वर्तमान में जीते हैं और वर्तमान की स्थितियों के अनुसार ही रणनीति तैयार करते हैं।
आचार्य चाणक्य की अपने जीवन के अनुभव से बातें बताये है वह व्यक्ति और समाज के लिए हमेशा उपयोगी और सार्थक जीवन को जीने की कला बताती हैं। हर मनुष्य अपने जीवन से ही सीखता है। लेकिन कुछ लोग उसे जीवन भर गांठ बाध कर रखते हैं तो कुछ लोग उसे भूल जाते हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें