29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाबुरे फंसे राहुल गांधी, रेप पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने पर...

बुरे फंसे राहुल गांधी, रेप पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने पर हुई कार्रवाई

ट्विटर को नोटिस जारी, बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर बाल संरक्षण आयोग को स्वत: संज्ञान लेने की मांग की थी

Google News Follow

नई दिल्ली। दिल्ली के नंगला गांव में रेप के बाद 9 साल की बच्ची की हत्या का मामला अब राजनीति रंग ले लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़िता के परिवार को अपने गाड़ी बैठकर बात की। इसके बाद राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया जिससे पीड़ित परिवार की पहचान उजागर हो गई। इस पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रेप पर राजनीति करना राजनीति का सबसे निम्न स्तर है। अब बीजेपी ने बाल संरक्षण आयोग से राहुल गांधी के ट्वीट पर स्वतः संज्ञान लेने की मांग की थी, जिस पर आयोग ने ट्विटर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने ट्विटर को राहुल गांधी के ट्वीट को डिलीट करने को कहा है।

एक पीड़ित बच्ची के माता पिता की फ़ोटो ट्वीट कर उनकी पहचान उजागर कर #POCSO ऐक्ट का उल्लंघन करने पर @NCPCR_ ने संज्ञान लेते हुए @TwitterIndia को नोटिस जारी कर श्री राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं पोस्ट हटाने के लिए नोटिस जारी किया है।
प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo, @KanoongoPriyank
आयोग की ओर से इस संबंध में ट्वीट किया गया है। आयोग ने लिखा, ‘बच्ची के परिजनों की तस्वीर को ट्वीट करके उसकी पहचान को उजागर करना पॉक्सो कानून का उल्लंघन है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग इसका संज्ञान लेते हुए ट्विटर इंडिया को नोटिस जारी करता है कि वह इस पोस्ट को हटाए।’
ट्विटर इंडिया के रेजिडेंट ग्रिवेंस ऑफिसर को जारी नोटिस में आयोग ने लिखा कि उसने राहुल गांधी की ओर से शेयर की गई तस्वीर के जरिए बच्ची की पहचान उजागर होने की शिकायत पर यह एक्शन लिया है। आयोग ने ट्विटर को याद दिलाया कि पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत किसी नाबालिग पीड़िता की मीडिया या सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान उजागर करना अवैध है।

‘किसी राज्य के रेप के विषय में चिंता व्यक्त करना और किसी राज्य के रेप के विषय में चिंता प्रकट नहीं करना, ये देखते हुए कि किस राज्य में किसकी सरकार है ये भी अपने आप में एक जघन्य अपराध है। NCRB के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान बलात्कार में शीर्ष पर है’: संबित पात्रा
ANI_HindiNews, @AHindinews

‘दिल्ली में नांगल में एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, हम इसकी घोर निंदा करते हैं। कानून-व्यवस्था इस पर सजग होकर काम कर रही है और 4 से ज़्यादा लोग गिरफ़्तार हो गए हैं। बलात्कार में राजनीति करने की कोशिश राजनीति का ​सबसे निम्न स्तर होता है’: संबित पात्रा
ANI_HindiNews, @AHindinews

तो बदल जाते हैं सुर: दलितों के खिलाफ बलात्कार और अपराधों के मुद्दे पर कांग्रेस दोहरा बोलती है। कांग्रेस शासित राज्यों में इस तरह के अपराध होने पर वह लोग चुप्पी साध लेते हैं। कांग्रेस की सरकार वाले राजस्थान के मामले का हवाला देते हुए संबित पात्रा ने कहा, “एनसीआरबी के अनुसार, राजस्थान बलात्कार के मामलों की सूची में सबसे ऊपर है। राजस्थान में पिछले 6 महीने में रेप के मामलों में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2020 में, राजस्थान में 13,750 बलात्कार के मामले थे। भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली की पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए, साथ ही उनको भी जिनके साथ छत्तीसगढ़ और पंजाब में बलात्कार और जघन्य अपराध किए गए हैं, जहां कांग्रेस का शासन है।

राहुल गांधी ने परिवार की पहचान उजागर की: राहुल गांधी ने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें राहुल गांधी के साथ बच्ची के माता-पिता नजर आ रहे हैं। अब बच्ची की पहचान उजागर करने को लेकर राहुल गांधी घिर गए हैं। कानून के मुताबिक किसी भी नाबालिग के रेप पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जा सकती। वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से मांग करेगी कि कांग्रेस नेता के ट्वीट का स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। पात्रा ने कहा कि उन्होंने बच्ची के परिजनों की तस्वीर शेयर करके पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 23 और जुवेनाइल जस्टिस केयर के सेक्शन 74 का उल्लंघन किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें