25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमक्राईमनामाNavi mumbai/udaipur: झूठा प्रोफेसर,पहले होटल में किया बलात्कार,अब गिरफ्तार

Navi mumbai/udaipur: झूठा प्रोफेसर,पहले होटल में किया बलात्कार,अब गिरफ्तार

Google News Follow

उदयपुर/मुंबई। उदयपुर की गोगुंदा पुलिस ने नवी मुंबई में कोचिंग सेंटर चलाने वाली महिला से रेप के आरोप में एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। शादी का झांसा देकर महिला को उदयपुर बुलाया। नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। आरोपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर है। ऑनलाइन वेबसाइट पर दोनों में दोस्ती हुई थी। महिला ने पिछले दिनों मुंबई में रिपोर्ट दी थी। जिस पर जीरो FIR दर्ज कर उदयपुर भेजी गई।

गोगुंदा पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई के खारघर निवासी एक महिला का अपने पति से करीब 12 साल पहले तलाक हो गया था। महिला अपने पुत्र के साथ रहती है। जो मुंबई में इंजीनियरिंग कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाती है। महिला का कुछ समय पूर्व ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए उदयपुर के सेक्टर 3 निवासी प्रोफेसर से संपर्क हुआ। दोनों के बीच इंटरनेट पर लंबी बातें होने लगी। एक-दूसरे को अपने नंबर दे दिए। मेलजोल बढ़ने पर आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया। उसे उदयपुर आने के लिए कहने लगा। महिला 9 जुलाई को युवक से मिलने उदयपुर पहुंची।

इस दौरान आरोपी ने गोगुंदा के बरौलिया स्थित रिसोर्ट में महिला को रुकवाया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। आरोपी ने जल्द ही शादी करने का आश्वासन देकर उसे मुंबई भेज दिया। फिर आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी दिनों तक संपर्क नहीं हुआ तो महिला ने मुंबई में जीरो नंबर की FIR दर्ज करवाकर उदयपुर भेजी। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसरको गिरफ्तार किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें