29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमस्पोर्ट्सओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

ओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

Google News Follow
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर लौटने पर भारतीय खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा, बजरंग पुनिया,लवलीना बोरगोहेन,रवि दहिया का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। पदक विजेता खिलाड़ी एयरपोर्ट से दिल्ली के अशोका होटल जाएंगे  जहां एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी भी खिलाड़ियों से जुड़ेंगे।
Delhi: Friends and family members of #Tokyo2020 bronze medalist wrestler Bajrang Punia gather outside Delhi airport to welcome him on his arrival from Japan
-ANI,@ANI
दिल्ली एयर पोर्ट पर स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा के पहुंचने पर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने उनका स्वागत किया।खिलाड़ियों को लेने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी के डायरेक्टर जनरल संदीप प्रधान और एथलेटिक्स फेडरेशन के मुखिया आदिल सुमारीवाला भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट कर्मचारियों ने भी तालियां बजाकर भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया। ओलंपिक में अपने प्रदर्शन पर एथलीट संदीप कुमार ने कहा कि देश सभी खिलाड़ियों को बहुत सम्मान दे रहा है और इस बार टोक्यो ओलंपिक में सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। फाइनल मुकाबले तक कड़ी टक्कर देकर भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि आगामी पेरिस ओलंपिक में भारत बहुत कुछ करके दिखाएगा। भारत ने टोक्यो ओलपिंक में एक गोल्ड पदक सहित कुल सात मैडल जीते हैं।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें