30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाकश्मीर: 9 दिन में 3 BJP नेताओं पर आतंकी हमला, जानें कब-कब...

कश्मीर: 9 दिन में 3 BJP नेताओं पर आतंकी हमला, जानें कब-कब हुई घटना

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर। नौवें दिन कश्मीर में एक और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता की आतंकियों ने हत्या कर दी। धारा 370 हटाए जाने के बाद से कश्मीर में शांति है,जिसे पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है, और बीजेपी नेताओं के साथ निर्दोष जनता को निशाना बना रहा है। होमशालीबुग विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी जावेद अहमद डार को आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। कश्मीर बीजेपी इकाई ने इस घटना की निंदा की। पांच दिन पहले राजौरी में भाजपा नेता जसबीर सिंह के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था जिसमें 2 साल के वीर सिंह की मौत हो गई थी। इससे पहले 9 अगस्त को बीजेपी नेता गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी को आतंकियों ने चौराहे पर गोलियों से भून दिया था।

इन दिनों बीजेपी नेता हुए शिकार
9 अगस्त: आतंकियों ने अनंतनाग में चौराहे पर बीजेपी नेता गुलाम रसूल डार और पत्नी जवाहिरा की हत्या कर दी थी।
12 अगस्त: आतंकियों ने  बीजेपी मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इस हमले में दो साल के वीर सिंह की मौत हो गई थी। जबकि इस हमले में पांच लोग घायल हो गए थे।
17 अगस्त: नौवें दिन फिर आतंकियों ने कायरतापूर्ण  एक और बीजेपी नेता को गोली मार दी।  कुलगाम में जावेद अहमद डार को आतंकियों ने उनके घर के सामने गोली मार दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बीजेपी ने की निंदा : जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने जावेद डार की हत्या पर दुख प्रकट किया। अल्ताफ ने कहा कि आतंकवादी निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण और बर्बर कृत्य करार दिया। साथ ही पुलिस से हत्यारों को पकड़ने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। भाजपा प्रदेश महामंत्री(संगठन) अशोक कौल ने कहा कि हमारे एक और कार्यकर्ता पर आतंकियों ने हमला किया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कार्यकर्ताओं का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कुलगाम में आतंकियों ने जावेद अहमद की हत्या कर दी, इस हमले की निडरता से निंदा करता हूं। जावेद के परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इस हमले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने पालतू आतंकवादियों के माध्यम से कायराना हमला करवाकर कश्मीर को एक बार फिर लहुलूहान करने का काम किया है।

बौखलाया पाकिस्तान:  
गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दो मोर्चों पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसमें पहली साजिश सुरक्षाबलों पर हमले कर घाटी में आतंकी वारदातों को बढ़ाना और भाजपा नेताओं, आम नागरिकों व पंचायत प्रतिनिधियों को निशाना बनाना शामिल है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें