29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026
होमदेश दुनियान्यायमूर्ति कनाडे महाराष्ट्र के लोकायुक्त बने

न्यायमूर्ति कनाडे महाराष्ट्र के लोकायुक्त बने

Google News Follow

Related

मुंबई। न्यायमूर्ति विद्यासागर मुरलीधर कनाडे ने गुरुवार की सुबह राजभवन में राज्य के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मौजूद थे। लोकायुक्त के रूप में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एमएल तहलियानी का कार्यकाल अगस्त 2020 में समाप्त हो गया था। तभी से यह पद रिक्त था। चूंकि महाराष्ट्र में एक साल से पूर्णकालिक लोकायुक्त नहीं है, इसलिए आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने पिछले हफ्ते राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को एक पत्र लिखकर राज्य सरकार को उन्हें नियुक्त करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।

गलगली ने कहा कि, लोकायुक्त का पद सरकार को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है और 2015 से 2020 के बीच आम आदमी के लिए एक अच्छा विकल्प बन गया है। लोकायुक्त भ्रष्टाचार विरोधी मामले के लिए एक महत्वपूर्ण पद है। नागरिक किसी भी सरकारी अधिकारी या निर्वाचित प्रतिनिधि के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे लोकायुक्त के पास दर्ज करा सकते हैं, जिनके पास त्वरित निवारण का कार्य है। इसलिए राज्यपाल को राज्य सरकार को तत्काल लोकायुक्त नियुक्त करने का निर्देश देना चाहिए।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,961फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें