27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai News: भाई को बहन झूठे रेप केस में इसलिए फंसाई थी

Mumbai News: भाई को बहन झूठे रेप केस में इसलिए फंसाई थी

Google News Follow

मुंबई। मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स को अपनी नाबालिग बहन से रेप के आरोप में 2 साल जेल में बिताने के बाद रिहा कर दिया गया। पॉक्सो कोर्ट में बहन ने माना है कि उसने अपने भाई पर झूठे आरोप लगाए हैं। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी भाई को रिहा करने का आदेश दिया।

बॉयफ्रेंड के कहने पर रची साजिश

उस शख्स को 2 साल पहले अपनी नाबालिग बहन से बार-बार रेप करने के आरोप में अदालत ने जेल भेजा था, लेकिन अब लड़की ने खुलासा किया है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर भाई को फंसाया था। लड़की ने कोर्ट को बताया कि जब भी वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाहर घूमने जाती थी, तो उसका भाई उसे रोकता था और मारपीट करता था। इस वजह से वह अपने भाई से नाराज थी और उसने अपने प्रेमी के कहने पर यह साजिश रची व उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

खुद जा पहुंची थी पुलिस स्टेशन

लड़की ने साल 2019 में पुलिस स्टेशन पहुँच कर अपने भाई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। आरोपी को तब गिरफ्तार कर लिया गया था और तब से वह जेल में था। लड़की ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके भाई ने अगस्त 2017 में उसके साथ बलात्कार किया, जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। लड़की ने यह भी कहा था कि नवंबर 2018 में उसके भाई ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया था।

लड़की की गवाही विश्वसनीय नहीं

अदालत ने लड़की और जांच अधिकारी समेत दो गवाहों के बयान सुने। अदालत ने कहा कि लड़की की गवाही विश्वसनीय नहीं थी, क्योंकि इसमें विरोधाभास था। लड़की के बयान के बाद कोर्ट ने आरोपी भाई को रिहा करने का आदेश दिया.

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें