29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामाअभिनेत्री पायल रोहतगी पर FIR,इस परिवार के लिए आपत्तिजनक शब्‍दों के इस्‍तेमाल...

अभिनेत्री पायल रोहतगी पर FIR,इस परिवार के लिए आपत्तिजनक शब्‍दों के इस्‍तेमाल का आरोप

Google News Follow

मुंबई। एक्‍ट्रेस पायल रोहतगी के ख‍िलाफ पुणे में मामला दर्ज क‍िया गया है। एक्‍ट्रेस पर ये मामला नेहरू-गांधी परिवार के लोगों पर अभद्र ट‍िप्‍पणी के लिए क‍िया गया है। पायल पर महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी (राजीव गांधी) के ल‍िए कथित तौर पर आपत्त‍िजनक शब्‍दों के इस्‍तेमाल का आरोप है। पायल के ख‍िलाफ ये मामला उनके एक सोशल मीडिया के चलते दर्ज कराया गया है। ये पहली बार नहीं है जब पायल रोहतगी अपने सोशल मीडिया वीडियो के चलते मुसीबत में फंसी हैं।

पायल ने सोशल मीड‍िया पर एक वीड‍ियो शेयर क‍िया है। ज‍िसमें उन पर महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के ख‍िलाफ आपत्त‍िजनक शब्‍दों के इस्‍तेमाल का आरोप है। पायल पर आईपीसी की धारा 153 (a), 500, 505(2) और 34 के तहत मामला दर्ज क‍िया गया है। ये श‍िकायत पुणे की कांग्रेस कमेटी द्वारा श‍िवाजी नगर पुल‍िस स्‍टेशन में दर्ज कराई गई है।

एक्‍ट्रेस पर उनके सोशल मीडिया पोस्‍ट और वीडियो के चलते देश के कई ह‍िस्‍सों में मामले दर्ज हो चुके हैं। पुणे शहर के कांग्रेस प्रवक्‍ता रमेश अय्यर ने कहा, ‘पायल रोहतगी अक्‍सर नेहरू-गांधी परिवार के लिए आपत्तिजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल करती रही हैं। हमें हाल ही में एक ऐसी ही पोस्‍ट के बारे में पता चला है, शायद ये हाल-फ‍िलहाल की ही है. इसी के ख‍िलाफ हमने एक आधिकारिक मामला श‍िवाजी नगर पुल‍िस स्‍टेशन में दर्ज कराया है।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें