30.5 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहमने खो दिया सच्चा भाजपाई

हमने खो दिया सच्चा भाजपाई

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस अंधेरी के दिवंगत भाजपा नगरसेवक सुनील यादव के परिवारजनों को सांत्वना देने 2 सितंबर को उनके घर पहुंचे। फडणवीस के साथ मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा भी मौजूद थे।

सुनील यादव के परिवार में उनकी पत्नी संध्या, बेटी दिशा और बेटा गौरव हैं। सुनील यादव का बुधवार 1 सितंबर को निधन हो गया। कोरोना के बाद बिगड़े स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से उनकी मृत्यु हो गई। अंधेरी पूर्व का प्रतिनिधित्व करते हुए सुनील यादव मुंबई मनपा में नगरसेवक चुने गए थे।

व्यापक जनसंपर्क रखने वाले सुनील यादव ने भाजपा की विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाते हुए 2014 का विधानसभा चुनाव भी अंधेरी पूर्व क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। घर पहुंचकर पसरीजनों को सांत्वना देते हुए फडणवीस ने कहा कि सुनील यादव के निधन से हमने भाजपा का एक सच्चा कार्यकर्ता खो दिया है।

गौरतलब है कि बचपन से ही समाजसेवा और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहे सुनील यादव  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी रहे। वे और उनकी पत्नी अंधेरी पूर्व का प्रतिनिधित्व करते हुए नगरसेवक रहे। उन्होंने 1992 में अयोध्या में हुई कार सेवा में हिस्सा लिया था। गहरे जनसंपर्क वाले सुनील यादव ने भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,406फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें