28.4 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियाUP में बीजेपी ने शुरू किया 'बूथ विजय अभियान'

UP में बीजेपी ने शुरू किया ‘बूथ विजय अभियान’

Google News Follow

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2022 का चुनावी किला फतह करने के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति को मजबूती के साथ अमल कर रही है। बीजेपी ने यूपी में वापसी के लिए जमीन स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए ‘ बूथ विजय अभियान’ शुरू किया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नड्डा ने दावा किया कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में बोलते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2017 में बीजेपी ने 325 सीटें जीतकर इतिहास रचा। 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास की राजनीति को अपना समर्थन दिया।
नड्डा ने कहा कि बीजेपी संघर्ष से समाधान की यात्रा से बनी है। पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है, हम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमारे हर कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंशवाद, जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति का अंत हुआ है और विकास की राजनीति प्रतिष्ठित हुई है। देश में वैक्सीन की उत्पादन क्षमता को काफी बढ़ाया गया है।
दिसंबर महीने तक हमारे पास 135 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज उपलब्ध हो जाएगी। दिसंबर के अंत तक हम शत-प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की डोज लगाने में सफल होंगे। जेपी नड्डा ने इस दौरान विपक्षी दलों पर भी हमला बोलते किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।  उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस, सपा और बसपा सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने एमएसपी पर देश के किसानों को गुमराह करने की बहुत कोशिश की। लेकिन आज देश में किसानों से एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद हो रही है।
मैं एक बार फिर से ये साफ कर देना चाहता हूं कि एमएसपी थी, एमएसपी है और एमएसपी रहेगी।’ नड्डा ने आगे कहा, ‘रबी और खरीफ फसलों में सबसे अधिक एमएसपी मोदी सरकार में मिल रही है। हाल ही में रबी फसलों में 40 रुपये से 400 रुपये तक प्रति क्विंटल एमएसपी में बढ़ोतरी की गई है। एमएसपी पर सर्वाधिक खरीद और किसानों को सर्वाधिक भुगतान यदि किसी सरकार में हुआ है तो वो मोदी सरकार में हुआ है।’
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें