29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमबॉलीवुडकंगना की फिल्म Thalaivi के कुछ सीन पर AIADMK नेता की आपत्ति

कंगना की फिल्म Thalaivi के कुछ सीन पर AIADMK नेता की आपत्ति

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी को लेकर विवाद,फिल्म तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता के जीवन पर आधारित है

Google News Follow

मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।  यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है। कंगना की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। अब एआईएडीएमके नेता डी जय कुमार ने फिल्म के कुछ सीन पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्म में कुछ सीन गलत दिखाये गये हैं।

फिल्म में एक सीन है, जहां पर सीएन अन्नादुरई के नेतृत्व में बनने वाली डीएमके पार्टी की पहली सरकार में एमजी रामचंद्रन (MGR) मुख्यमंत्री बनने की मांग करते हैं। जयकुमार ने इस सीन को लेकर कहा कि एमजीआर ने कभी भी उस स्थान को पाने की मांग नहीं की थी।  रिपोर्ट्स के अनुसार, जयकुमार ने कहा कि अन्नादुरई चाहते थे कि एमजीआर मंत्री बनें, लेकिन उन्होंने खुद ही इसके लिए मना कर दिया था और फिर बाद में उन्हें स्मॉल सेविंग्स डिपार्टमेंट का डिप्टी चीफ बना दिया गया था, जो एक नई पोस्ट थी।
1969 में जब अन्नादुरई का निधन हो गया, तब एमजीआर ने ही करुणानिधि को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। AIADMK के ऐलान से पहले 1972 में एमजीआर और करुणानिधि ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इसके अलावा जयकुमार ने फिल्म के एक सीन को और गलत बताया। जयकुमार ने कहा कि फिल्म में एक सीन है जहां पर जयललिता को राजीव गांधी और इंदिरा गांधी से बिना एमजीआर को पता लगे संपर्क करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत है, क्योंकि वह कभी भी अपने नेता के खिलाफ नहीं गईं।  उन्होंने कहा कि अगर इस फिल्म से ऐसे सीन हटा दिए जाएँ तो फिल्म हिट साबित होगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें