29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिगुजरात के CM विजय रुपाणी का इस्तीफा,कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?

गुजरात के CM विजय रुपाणी का इस्तीफा,कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अहमदाबाद. गुजरात के CM विजय रुपाणी ने इस्तीफा दे दिया है। अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। रुपाणी ने क्यों मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया इसका पता अभी नहीं चल पाया है। रुपाणी के इस्तीफे ने गुजरात में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी अटकलें बढ़ने लगी हैं। मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद विजय रुपाणी ने कहा, मैं भाजपा के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं मेरे जैसे पार्टी के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री जैसे पद की जिम्मेदारी दी। मेरे कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का विशेष मार्गदर्शन मिलता रहा है।

मोदी के मार्गदर्शन मे गुजरात समग्र विकास के कल्या के पथ पर आगे बढ़ते हुए नए आयाम को छुआ है। रुपाणी ने कहा कि जेपी नड्‌डा जी का भी मार्गदर्शन मेरे लिए अभूतपूर्व रहा है। अब मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसका निर्वहन करूंगा। हम प्रदेश के चुनाव नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लड़ते हैं और 2022 का चुनाव भी उन्हीं की अगुवाई में लड़ा जाएगा। रुपाणी के इस्तीफे के बाद ये अटकलें भी शुरू हो गई हैं कि अब अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. इस लिस्ट में गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम के कायस लगाए जा रहे हैं।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें