24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियापहले माफिया की चलती थी मनमानी, अब खा रहे हैं जेल की...

पहले माफिया की चलती थी मनमानी, अब खा रहे हैं जेल की हवा: PM मोदी

पीएम मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर बनाने वाली यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास

Google News Follow
अलीगढ़। पीएम मोदी ने मंगलवार को अलीगढ़ में जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर बनाने वाली यूनिवर्सिटी  शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने इस दौरान बीजेपी के दिवंगत नेता कल्याण सिंह को भी याद किया। उन्होंने इतिहासकारों पर राजा महेंद्र सिंह की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। पीएम ने इस दौरान पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के लिए उठाये गए कदमों की भी सराहना की। इसके आलावा उन्होंने  किसानों की आवाज उठाने वाले सर छोटूराम का जिक्र किया। भाषण समाप्त करते हुए प्पिअम मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह अमर रहे, अमर रहें … के नारे भी जनसमूह से लगवाया।
अब माफिया की मनमानी नहीं चलती:  पीएम मोदी ने कहा, ‘यूपी के लोग यह भूल नहीं सकते हैं कि पहले यहां किस तरह के घोटाले होते थे। राजकाज को किस तरह से भ्रष्टाचार के हवाले कर दिया गया था। आज योगी जी की सरकार पूरी ईमानदारी से यूपी के विकास में जुटी हुई है। एक दौर था, जब यहां शासन-प्रशासन गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था। लेकिन अब वसूली करने वाले और माफिया राज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं।’
इतिहासकारों ने राजा महेंद्र सिंह की उपेक्षा : पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को विशेष तौर पर याद दिलाना चाहता हूं कि इसी क्षेत्र में 4-5 साल पहले परिवार अपने ही घरों में डरकर जीते थे। बहन-बेटियों को घर से निकलने में और स्कूल-कॉलेज जाने में डर लगता था। जब तक बेटियां घर वापस न आएं, परिवार की सांसें अटकी रहती थीं। उस माहौल में कितने ही लोगों को अपना पुश्तैनी घर छोड़ना पड़ा। आज यूपी में कोई अपराधी ऐसा करने से पहले सौ बार सोचता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि योगी सरकार के दौर में गरीब की सुनवाई भी है और उसका सम्मान भी है।’ इस मौके पर पीएम मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह जैसे नायकों की उपेक्षा करने का आरोप भी इतिहासकारों पर लगाया। पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में कई बार राजा महेंद्र प्रताप का जिक्र किया और उनके योगदान की उपेक्षा किए जाने की भी याद दिलाई।
बचपन का किस्सा सुनाया:  पीएम मोदी ने भाषण के दौरान कहा, “अभी तक लोग अपने घर की या अपनी दुकान की सुरक्षा के लिए अलीगढ़ के भरोसे रहते थे। पता है न, क्योंकि अलीगढ़ का ताला अगर लगा होता था तो लोग निश्चिंत हो जाते थे। और मुझे आज बचपन की एक बात याद करने का मन कर रहा है। करीब 55-60 साल पुरानी बात है। हम बच्चे थे, तो अलीगढ़ से ताले के जो सेल्समैन होते थे। एक मुस्लिम मेहरबान थे, वो हर तीन महीने हमारे गांव आते थे। अभी भी मुझे याद है, वे काली जैकेट पहनते थे और सेल्समैन के नाते दुकानों में अपना ताला रख कर जाते थे और तीन महीने बाद आकर पैसे ले जाते थे।”
 कल्याण सिंह को याद किया:  पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को याद किया और कहा कि आज वो होते और इन विकास कार्यों को देखते तो काफी खुश होते। उनकी आत्मा को आज शांति मिल रही होगी। उन्होंने कहा भारत राष्ट्रभक्तों से भरा हुआ है।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। महिलाओं का कहना है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास शिक्षा के अवसर के लिहाज से एक बड़ा कदम है।  साथ ही कई बीजेपी समर्थकों ने कहा कि इसका सीधा असर 2022 के विधानसभा चुनावों में दिखेगा।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें