28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाराजस्थान में इंसानियत शर्मसार! बुजुर्ग महिला की हत्या फिर शव के साथ...

राजस्थान में इंसानियत शर्मसार! बुजुर्ग महिला की हत्या फिर शव के साथ दुष्कर्म

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

हनुमानगढ़।  राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक 19 वर्षीय युवक ने 60 वर्षीय वृद्धा विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर वृद्धा की हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के शव के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है,हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थानाधिकारी इंद्र वर्मा के अनुसार वृद्धा के पति की तीन साल पहले मौत हो गयी थी। वृद्धा पशुपालन कर अपना पेट भर रही थी, पुलिस के अनुसार दुलमाना निवासी सुरेंद्र उर्फ मांडिया रात्रि को वृद्धा के घर घुसा और वृद्धा की हत्या की, उसके बाद उसके शव से दुष्कर्म किया। इस सम्बन्ध में वृद्धा के देवर ने पीलीबंगा थाना में सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

इसके बाद पीलीबंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।.पीलीबंगा पुलिस के अनुसार मृतका के देवर बनवारी लाल ने सूचना दी कि उसकी निसंतान भाभी गांव में अकेली रहती थी और उसके पति की 3 साल पहले मौत हो गयी थी। बीती रात को करीब 1 बजे आरोपी सुरेंद्र खुद ही मृतका के देवर बनवारी लाल के घर आया और बोला कि उसने वृद्धा की हत्या कर दी है। इसके बाद अपने दो-तीन साथियों के साथ बनवारी लाल अपनी भाभी के घर पहुंचा तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था, जिसके बाद देवर बनवारी लाल ने पीलीबंगा पुलिस को सूचना दी। देवर के अनुसार आरोपी ने बीते गुरुवार की शाम को भी उसकी भाभी से छेड़छाड़ की थी और उसका मोबाइल भी छीनकर ले गया था। वृद्धा ने रात्रि को देवर को बताया तो देवर ने आरोपी सुरेंद्र से सुबह बात करने को कहा और इसी दौरान रात्रि को आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी ने हत्या कर शव से दुष्कर्म किया और खुद ही मृतका के देवर को जाकर वारदात करना भी स्वीकार कर लिया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,342फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें