29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियालव जिहाद: लड़की को फंसाने ऑटो चालक अरशद अली से बन गया...

लव जिहाद: लड़की को फंसाने ऑटो चालक अरशद अली से बन गया सनी

Google News Follow

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक ऑटो चालक ने एक युवती को अपने जाल में फंसाने के लिए नौकरी दिलाने की बात करता था। इतना ही नहीं  यह ऑटो चालक युवती को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपना अरशद अली से सनी रख लिया था। फ़िलहाल यह आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

जानकारी के मुताबिक अरशद अली ब्रज विहार कॉलोनी निशातपुरा का निवासी है और वह ऑटो चलाता है। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-354 लगाई है जिसके तहत कार्रवाई जारी है। फिलहाल उससे अभी पूछताछ की जा रही है।अरशद ने एक युवती को सनी बनकर फोन किया, और नौकरी का झांसा दिया। लेकिन युवती ने अरशद के बारे में पता किया तो पता चला कि सनी अरशद अली है जो विशेष समुदाय से ताल्लुक रखता है। पता लगने के बाद युवती ने अरशद को थाने के पास बुलाया और यहां वह मिलने के लिए आ गया। लेकिन लड़की ने उसे पकड़ने के लिए पहले से ही जाल बिछा रखा था।
जैसे ही अरशद आया वहां लड़की के आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसका पूरा वीडियो बनाया। जिसमें वो रोने लगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जांच में पता चला है, अली सनी नाम का उपयोग करके ही तीन अन्य लड़कियों से भी संपर्क कर चुका है। पुलिस ने बताया कि जब लड़की से पूछताछ की गई तो लड़की ने बताया कि आरोपी अरशद अली अपना नाम बदलकर सनी रख लिया था और बार -बार फोन करता था। इतना ही नहीं गलत काम के लिए दबाव भी बनता था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें