24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाभारत ने रचा इतिहास, PM मोदी के जन्मदिन पर 2.50 करोड़ से...

भारत ने रचा इतिहास, PM मोदी के जन्मदिन पर 2.50 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण

Google News Follow

नई दिल्ली। भारत ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर इतिहास रच दिया। भारत वैक्सीनेशन में भारत को भी मात नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को यानी पीएम मोदी के जन्म दिन पर ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांड़विया ने ट्वीट कर कहा भारत को बधाई। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारत ने इतिहास रच दिया। 2.50 करोड़ से अधिक टीके लगाकर देश और विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है। मालूम हो कि बीजेपी ने पीएम के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान शुरू किया है जिसके तहत बीजेपी कार्यकर्ता टीकाकरण में सहयोग कर रहे हैं।

इससे पहले दोपहर 1.30 बजे तक देशभर में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया। वहीं 2.30 बजे तक ये आंकड़ा 1.25 करोड़ को पार कर गया। 3.30 बजे तक ये आंकड़ा 1.60 करोड़ के पार हो गया था। देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की अनोखे अंदाज में बधाई दी। इस दौरान देश में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बन गया।
शुक्रवार को सिर्फ 17 घंटे में ही ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई। रात एक बजे तक 2,51,21,261 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई, यानी हर घंटे 14.77 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। देश में 1,09,686 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देखते हुए भाजपा भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने का अभियान चलाया। पीएम के जन्मदिवस पर टीकाकरण का नया विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का जश्न केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मनाया।
उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों का मुंह मीठा कराने के बाद मुट्ठी बांधकर हाथ को जीत के जश्न के अंदाज में हवा में लहराया और कहा कि हमने यह कर दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर रिकॉर्ड टीकाकरण पर देश को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज के रिकॉर्ड टीकाकरण पर हर भारतीय को गर्व होगा। देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, अक्तूबर के मध्य तक देश में कोरोना वैक्सीन की सौ करोड़ टीके की खुराक लगाई जा सकती है। इसमें वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों खुराकें शामिल हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें