29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसाजिश का पर्दाफाश: मुंबई से एक और संदिग्ध आतंकवादी जाकिर गिरफ्तार

साजिश का पर्दाफाश: मुंबई से एक और संदिग्ध आतंकवादी जाकिर गिरफ्तार

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान में शनिवार को एक और आतंकी को जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल का लगातार कई राज्यों में पर्दाफाश किया जा रहा है। इससे पहले भी मुंबई में जन मोहम्मद उर्फ़ समीर कालिया को हथियारों और विस्फोट के साथ गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी का नाम जाकिर बताया जा  रहा है।

A joint team of Maharashtra ATS and Mumbai Police Crime Branch has taken a person into custody from Jogeshwari area of the city in connection with the terror module busted by Delhi Police earlier this week: Maharashtra ATS
ANI,@ANI Sep 18
मंगलवार को, दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें पाकिस्तान-आईएसआई प्रशिक्षित दो आतंकवादियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जन मोहम्मद शेख उर्फ ‘समीर’ (47), ओसामा (22), मूलचंद (47), जीशान कमर (28), मोहम्मद अबू बकर (23) और मोहम्मद आमिर जावेद (31) के रूप में हुई है। आपको बता दें कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छापेमारी की गई थी।
ओसामा और कमर सहित गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें 14 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों से पूछताछ से पता चला है कि वे 1993 के मुंबई विस्फोटों की तर्ज पर हमले की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आतंकियों के पास से पुलिस ने करीब 1.5 किलो आरडीएक्स भी बरामद
किया था।
पुलिस ने कहा था कि पूछताछ से पता चला है कि पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल को अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान-आईएसआई प्रशिक्षित आतंकी मॉड्यूल के माध्यम से दो घटकों के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। बता दें कि धारावी इलाके से गिरफ्तार आतंकी जॉन मोहम्मद शेख उन 6 आतंकियों में शामिल है, जिन्हें हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान, दिल्ली और यूपी से पकड़ा था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें