28.6 C
Mumbai
Sunday, June 28, 2026
होमराजनीतिसुकांता बंगाल के नए प्रदेशाध्यक्ष,दिलीप घोष को मिली यह जिम्मेदारी

सुकांता बंगाल के नए प्रदेशाध्यक्ष,दिलीप घोष को मिली यह जिम्मेदारी

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने वेस्ट बंगाल में दिलीप घोष की जगह डॉक्टर सुकांता मजूमदार को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि दिलीप घोष को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही, पिछले दिनों उत्तराखंड की राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने वाली बेबी रानी मौर्या को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद सौंपा है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी अलग-अलग विज्ञप्तियों में यह घोषणाएं की गईं। इनमें कहा गया, ”बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सांसद सुकांता मजूमदार को पश्चिम बंगाल की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”
पश्चिम बंगाल के बालूरघाट से सांसद मजूमदार, दिलीप घोष का स्थान लेंगे। घोष को पिछले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब वह नड्डा के साथ बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में उपाध्यक्ष होंगे।
पार्टी ने इसके साथ ही पिछले दिनों उत्तराखंड की राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने वाली बेबी रानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मौर्य के इस्तीफे के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें भाजपा में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व कई महीनों से प्रदेशाध्यक्ष को लेकर मंथन कर रहा था। अभी दिलीप घोष का 15 माह कार्यकाल बचा था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,251फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें