31 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाझूठी मोहब्बत-शादी का झांसा देकर डॉक्टर के साथ अज़हर ने किया बलात्कार

झूठी मोहब्बत-शादी का झांसा देकर डॉक्टर के साथ अज़हर ने किया बलात्कार

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। एक युवक ने शादी का लालच देकर एक डॉक्टर के साथ कई बार बलात्कार किया। आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली और वीडियोज शूट किए, वह इन तस्वीरों और वीडियोज को वायरल करने की धमकी देने लगा और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पीड़िता ने तंग आकर इस विषय में अपने परिवार को बताया। औरंगाबाद में रहने वाले पीड़िता के परिवार ने सिटी चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए केस दर्ज कर लिया। आरोपी का नाम अज़हर अश्फ़ाक शेख़ है। अज़हर मुंबई के घाटकोपर प. का रहने वाला है।

औरंगाबाद  सिटी चौक पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़िता ने बीडीएस किया है। वह एक प्राइवेट अस्पताल में डेंटिस्ट के तौर पर काम करती है, एक क्लासमेट की शादी के कार्यक्रम में उसकी मां और बहन ने पीड़िता की पहचान अज़हर से करवाई थी, अज़हर ने पीड़िता को बताया कि वो मुंबई में एक एयरलाइन कंपनी में जॉब करता है, उसने पीड़िता से कहा था कि पहली नज़र में ही वो उसे भा गई थी और वो उससे शादी करेगा। इस बीच अज़हर ने पीड़िता को और भी कई बड़े-बड़े सपने दिखाए. वह कहा करता था कि जल्दी ही उसकी सऊदी एयरलाइंस में नौकरी लग जाएगी और वे दोनों शादी करके जेद्दाह में सेटल हो जाएंगे। झूठी मोहब्बत और शादी का झांसा देकर बार-बार बलात्कार किया।

आरोपी ने 21 नवंबर 2020 को औरंगाबाद के एक होटल में पीड़िता को बुलाया। इस बार भी उसने जबर्दस्ती की, यहां उसने अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी शूट किए, इसके बाद वह उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा और ब्लैकमेलिंग पर उतर आया। अज़हर ने बदनाम करने का डर दिखाकर पीड़िता के साथ  9 और 10 जनवरी, 1 और 22 फरवरी 2021 को अलग-अलग ठिकानों में  बलात्कार किया, उसने पीड़िता के माता-पिता को वे तस्वीरें और वीडियो भेजकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पीड़िता के घरवालों ने औरंगाबाद के सिटी चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,328फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें