30 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपरमबीर सिंह के विदेश भागने की आशंका

परमबीर सिंह के विदेश भागने की आशंका

गृहमंत्री ने जताया शक

Google News Follow

Related

मुबई। राज्य के तत्कालिन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर वसूली का आरोप लगाकर ठाकरे सरकार के निशाने पर आए मुंबई के पुर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह लापता हो गए हैं। इस बीच राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने आशंका जाहिर की है कि वे विदेश भाग गए हैं। वलसे पाटील ने गुरुवार को कहा कि उनकी तलाश के लिए हम केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

परमबीर देश छोड़कर भाग गए : राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे-पाटील ने आशंका जताई है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह विदेश भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारी उनकी तलाश के लिए केंद्र सरकार से संपर्क में हैं। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में वलसे-पाटील ने कहा कि मैंने सुना है कि परमबीर देश छोड़कर भाग गए हैं। राज्य के किसी भी सरकारी अधिकारी के लिए विदेश जाने के लिए मुख्यमंत्री की इजाजत लेना जरूरी होता है। परमबीर सिंह ने ऐसी कोई इजाजत नहीं ली है। यह बेहद गंभीर मामला है।
 कोई सुराग नहीं:दरअसल एंटीलिया विस्फोटक मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाई गई चांदिवाल समिति सिंह को कई बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला चुकी है लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। जांच एजेंसी की टीमें सिंह के मुंबई स्थित घर के साथ हरियाणा के रोहतक और चंडीगढ स्थित घरों पर पहुंची लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। एनआईए इसी साल अप्रैल महीने में एक बार सिंह का बयान दर्ज कर चुकी है। इस दौरान उनसे निलंबित सचिन वाझे की फिर से मुंबई पुलिस में बहाली और सीधे उन्हें रिपोर्ट करने के मामले में सवाल पूछे गए थे।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,979फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें