31 C
Mumbai
Friday, August 14, 2026
होमबॉलीवुडशर्लिन का खुलासा: शाहरुख़ की पार्टी में स्टारर्स की पत्नियां लेती हैं...

शर्लिन का खुलासा: शाहरुख़ की पार्टी में स्टारर्स की पत्नियां लेती हैं कोकीन

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो ट्वीट कर मचाया हड़कंप

Google News Follow

Related

मुंबई। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो ट्वीट किया है।  जिसमें उन्होंने शाहरुख़ खान की कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद होने वाली पार्टी का जिक्र किया है। इस पार्टी में स्टार की  पत्नियों पर ड्रग्स लेने का आरोप शर्लिन चोपड़ा ने लगाया है। बता दें कि शाहरुख़ खान का बेटा आर्यन खान ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में एक क्रूज से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आर्यन खान 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में है।

मालूम हो कि शर्लिन चोपड़ा का यह इंटरव्यू सितंबर 2020 का है। आईपीएल में केकेआर की जीत के बाद एक पार्टी आयोजित की गई थी जहां शर्लिन भी मौजूद थीं। वह कहती हैं कि ‘मैं कोलकता गई, मैच देखा, उस रात केकेआर जीत गई। जीत के बाद एक पार्टी रखी गई थी सेलिब्रेशन के लिए। उस रात केकेआर के प्लेयर्स, उनकी गर्लफ्रेंड्स, शाहरुख खान, शाहरुख के करीबी दोस्त, उनकी पत्नियां, सब पार्टी कर रहे थे। धीरे-धीरे मैंने देखा धूम्रपान किया जा रहा था। साथ ही कुछ अन्य पदार्थों का सेवन किया जा रहा था।‘ शर्लिन आगे कहती हैं कि ‘मैं डांस करते-करते थक गई तो वॉशरूम गई।
जब वॉशरूम का दरवाजा खोला और जब दरवाजा खोला तब जो देखा मैंने, वो बहुत ही चौकन्ना कर गया मुझे। मैं सोच में पड़ गई कि क्या मैं गलत जगह पहुंची, फिर लगा नहीं जगह तो सही है, वॉशरूम ही है, तो ये लोग यहां क्या कर रहे हैं? मैंने वहां स्टार वाइव्स को शीशे के सामने खड़े होकर व्हाइट पाउडर, जिसे हम कोकीन कहते हैं उसे लेते हुए देखा।‘  यह बहुत चौंकाने वाला होता है। अचानक ऐसा कोई दृश्य आ जाए तो आप जरा सा शॉक हो जाते हैं। बिल्कुल वैसा ही रिएक्शन था।
मैं वहां से जल्दी निकली क्योंकि मुझे उस एक्टिविटी का हिस्सा नहीं बनना था। बाहर निकलने के बाद मैंने देखा कि सब अपने-अपने जोन में चिल कर रहे थे। एक अलग ही माहौल था। फिर शाहरुख खान और उनके दोस्तों से मिलते हुए मैं बाहर निकल गई।‘
बता दें कि पिछले कुछ समय से शर्लिन चोपड़ा बॉलीवुड से जुड़े कई खुलासे किये है। अब उन्होंने  शिल्पा शेट्टी के पति से जुड़े मामले में भी उन्होंने कई बड़े  खुलासों के साथ फोटो औअर वीडियो शेयर हड़कंप मचाया है। अब देखना  होगा कि इस खुलासे के साथ आगे क्या कार्रवाई होती है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,717फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें