35 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटगरबा पर पाबंदी लगाने वाली ठाकरे सरकार कर रही अपनी रैली की...

गरबा पर पाबंदी लगाने वाली ठाकरे सरकार कर रही अपनी रैली की तैयारी

 शिवसेना के दशहरा रैली आयोजन की सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

Google News Follow

Related

मुंबई। कोरोना महामारी के नाम पर महाराष्ट्र में नवरात्र के दौरान गरबा-डांडिया पर पाबंदी लगावने वाली ठाकरे सरकार शिवसेना की दशहरा रैली में ताकत दिखाने की तैयारी कर रही है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा है कि इस साल दशहरा रैली ऑनलाईन नहीं होगी बल्कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रत्यक्ष रैली की जाएगी। राऊत के इस बात की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। एक ट्विट यूजर ने कहा कि नवरात्र के नौ दिनों बाद ही दशहरा आता है। नवरात्र में गरबा-डांडिया से कोरोना फैलेगे तो शिवसेना की दशहरा रैली से कोरोना नहीं फैल सकता। सोशल माडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है।

रैली में तो लाखो लोग जुटेंगे। बता दें कि कोरोना के चलते पिछले दो सालों से शिवसेना की दशहरा रैली ऑनलाईन आयोजित की जा रही थी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी हर साल दक्षिण-मध्य मुंबई के दादर स्थित ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में दशहरा रैली का आयोजन करती है, लेकिन पिछले साल कोरोना के कारण यह रैली नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के लिए इस बार दशहरा रैली आयोजित की जाएगी तथा अगले वर्ष होने वाले मनपा के चुनाव के मद्देनजर यह बहुत महत्वपूर्ण रहेगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,972फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें