29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिराज्यवर्धन राठौर ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- केवल दूसरे राज्यों...

राज्यवर्धन राठौर ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- केवल दूसरे राज्यों को…

Google News Follow
जयपुर। बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों पर ध्यान न देकर बल्कि दूसरे राजनीतिक दलों के शासित राज्यों के साथ राजनीति कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुयी हिंसा पर राजनीति कर रहे हैं और वहां जाने की जिद पर अड़े हुए हैं। इस बीच खबर है कि योगी सरकार ने लखीमपुर जाने वाले विपक्षी नेताओं को जाने की अनुमति दे दी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौर ने कहा, ‘इसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की भी होती है। कांग्रेस सीएम अपने राज्यों को छोड़कर ‘एक जगह-एक आदमी’ की महिमा करने के लिए दौड़ रहे हैं। वे दिखा रहे हैं कि कांग्रेस के साथ क्या गलत है।’ राठौर की यह टिप्पणी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की केंद्र और उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकारों पर लखीमपुर खीरी हिंसा पर प्रतिक्रिया के बाद आई। अशोक गहलोत ने कहा था कि देश में लोकतंत्र ‘खतरे’ में है। राठौर ने श्रीगंगानगर जल संकट को लेकर कांग्रेस सरकार पर प्रहार किया।
उन्होंने कहा, ‘फिलहाल श्री गंगानगर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जहां लोग अपने संयंत्रों के लिए पानी की मांग कर रहे हैं। लेकिन वहां सरकार नहीं पहुंची है। नेतृत्व का ध्यान किसी और राज्य की ओर है।’  बार-बार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे और उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विपक्ष पर पलटवार करते हुए कर्नल राठौर ने कहा, ‘अपने पदों और जिम्मेदारियों को छोड़कर केवल राजनीति करने की बात आज की राजनीति नहीं है। एक परिवार को खुश करने के लिए सभी सीएम जुट रहे हैं। कांग्रेस जमीन पर काम करती नजर नहीं आ रही है।’
राहुल गांधी हर मामले में राजनीति करते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने हर बार मुंह की खाई है। चाहे दिल्ली में हुए नाबालिग बच्ची की रेप व हत्या मामला हो । उन्होंने हर मुद्दे को राजनितिक नजरिये से भुनाने की कोशिश की, जिसका नतीज़ा कांग्रेस के सामने है। महाराष्ट्र के मुंबई में हुई साकीनाका रेप की घटना के बाद यहां का हाल तक नहीं जाने आये राहुल गांधी। राहुल गांधी केवल अन्य राजनितिक दलों के शासित राज्यों में अपनी राजनीति चमकाने के लिए दौरा और विरोध प्रदर्शन करते है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें