27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआतंकियों के निशाने पर थी मुंबई,जाकिर से पूछताछ में हुआ खुलासा

आतंकियों के निशाने पर थी मुंबई,जाकिर से पूछताछ में हुआ खुलासा

Google News Follow
मुंबई। पिछले माह जोगेश्वरी में मुंबई एटीएस द्वारा गिरफ्तार किये गए जाकिर शेख का संबंध पाकिस्तान से है। यह खुलासा मुंबई एटीएस ने जाकिर शेख से पूछताछ के बाद किया है। एटीएस ने बताया कि जाकिर को सीधे पाकिस्तान से निर्देश मिल रहे थे और वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकी हमला करने की साजिश रहा था।
महाराष्ट्र एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल ने बताया कि जाकिर लगातार पाकिस्तान में किसी से बात कर रहा था। जांच में वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल कॉल से पता चला है कि उसे पाकिस्तान से कॉल आए थे। जो नंबर एटीएस को मिले हैं उनमें आईपी एड्रेस पाकिस्तान का ही है।  मुंबई एटीएस इस मामले को डी कंपनी यानी दाऊद कनेक्शन से भी जोड़ कर देख रही है। क्योंकि जिस समीर कालिया की निशानदेही पर जाकिर की गिरफ्तारी हुई थी, उस समीर कालिया की डी कंपनी से फंडिंग होती थी। हथियार भी उसे डी कंपनी ही उपलब्ध कराती थी। ऐसे में जाकिर का कनेक्शन भी डी कंपनी से हो सकता है।
एटीएस को यह भी शक है कि जाकिर का कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी हो सकता है। पूर्व में हुई पूछताछ में जाकिर ने खुद कबूल किया था कि वह विदेश में बैठे एक शख्स के संपर्क में था और उसे वहीं से निर्देश मिलते थे। पूछताछ में सामने आया है कि जाकिर  समेत कई आतंकी मुंबई की लोकल ट्रेन को अपना निशाना बनाने वाले थे। ये आतंकी इन ठिकानों की रेकी भी कर चुके हैं।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें