30 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाExpressway पर इतनी स्पीड लिमिट बढ़ाने की तैयारी

Expressway पर इतनी स्पीड लिमिट बढ़ाने की तैयारी

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी expressway पर गाड़ी की अधिकतम गति सीमा को 140 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाने के पक्ष में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न श्रेणियों की सड़कों पर वाहनों की गति सीमा को संशोधित करने के लिए जल्द ही एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि गति को लेकर एक मानसिकता है कि अगर कार की स्पीड ज्यादा बढ़ाई गई तो दुर्घटना होगी।

उन्होंने कहा, ‘मेरा निजी विचार है कि expressway पर वाहनों की गति सीमा बढ़ाकर 140 किमी प्रति घंटा की जानी चाहिए। ‘गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर चार लेन वाली सड़कों पर गति सीमा कम से कम 100 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए।  दो लेन की सड़कों पर गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा और शहर की सड़कों पर गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में वाहनों की गति सीमा का पैरामीटर बड़ी चुनौतियों में से एक है। कार की स्पीड को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के कुछ फैसले हैं, जिसकी वजह से हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

गडकरी ने कहा कि आज देश में ऐसा expressway बन गया है कि उन सड़कों पर कोई जानवर भी नहीं आ सकता क्योंकि सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। उन्होंने ‘विभिन्न श्रेणियों की सड़कों के लिए वाहनों की अधिकतम गति सीमा को संशोधित करने के लिए एक फाइल’ तैयार की है। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में हमें कानून बनाने का अधिकार है और न्यायाधीशों को कानून की व्याख्या करने का अधिकार है। भारतीय सड़कों पर वाहनों की गति सीमा को संशोधित करने के लिए जल्द ही एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,319फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें