27 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: NCB से व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहे नवाब मलिक

Mumbai: NCB से व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रहे नवाब मलिक

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। क्रूज जहाज पर छापेमारी में ‘बाहरी लोगों’ को शामिल करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की आलोचना करने के दो दिन बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) ने शुक्रवार को एक और खुलासा करने की चेतावनी दी। इस पर भाजपा ने कहा है कि मलिक निजी कारणों से खुन्नस खा कर एनसीबी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। बता दे कि पिछले दिनों एनसीबी ने मंत्री मलिक के दामाद को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। उसे महीनों जेल में रहना पड़ा था।  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, ‘‘मेरे पास फोटो और वीडियो समेत पूरे सबूत हैं… अगर एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की बात करें तो उन्होंने खुद कहा था कि के ‘8 से 10’ आरोपियों को 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया, आखिरकार केवल 8 नाम सामने आए, बाकी 2 का क्या हुआ।’’

उन्होंने एनसीबी पर कथित रूप से अन्य दो लोगों की मदद करने का आरोप लगाया, जिनमें एक भाजपा नेता से संबंधित है और उन्हें बेनकाब करने की चेतावनी दी। मलिक ने यह भी कहा कि गंभीर सवाल उठते हैं कि भाजपा के कौन से नेता वानखेड़े के संपर्क में हैं, पार्टी और संबंधित पहलुओं के साथ उनके क्या संबंध हैं, और यह कैसे बॉलीवुड और राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार को बदनाम करने के लिए काम कर रहा है। राकांपा नेता ने इससे पहले सनसनीखेज खुलासे किए थे, कि कैसे कम से कम दो निजी व्यक्ति, जो भाजपा कार्यकर्ता निकले, 2 अक्टूबर को लक्जरी जहाज कॉर्डेलिया क्रूज पर रेव पार्टी के छापे में शामिल थे। गौरतलब है कि मलिक हमेशा से बेबुनियाद बयानबाज़ी के लिए जाने जाते हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,314फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें