30 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमदेश दुनियाअफगानिस्तान के शिया मस्जिद में नमाज के दौरान बम धमाका, 50 की...

अफगानिस्तान के शिया मस्जिद में नमाज के दौरान बम धमाका, 50 की मौत  

Google News Follow

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालत बेहद ख़राब है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान कुंदुज में शिया मस्जिद में बम धमाके में 50 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि सैकड़ों लोग घायल बताये जा रहे है। यह जानकारी अफगानिस्तान के स्थानीय मीडिया ने दी है।

तालिबान के प्रवक्ता और सूचना-संस्कृति मंत्री जबीउल्ला मुजाहिद ने भी इस घटना पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि  शुक्रवार को दोपहर कंदुज के खानाबाद बंदार इलाके में शिया नागरिकों को निशाना बनाते हुए एक ब्लास्ट हुआ। इसमें कई लोगों की मौत हुई है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माना जा रहा है कि आईएस-खोरासान के आतंकी इस हमले के पीछे हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि मस्जिद में हर जगह लाशें बिछी हुई हैं।
न्यूज एजेंसी एएफपी ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया है कि कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। आपको बता दें कि अफगान पर तालिबान के कब्जे बाद यहां इस्लामिक स्टेट द्वारा हमले किये जा रहे हैं। पिछले रविवार को भी यहां बम धमाका हुआ था जिसमे लगभग 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 32 लोग घायल हो गए थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें