28.1 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाविश्व बैंक ने भारत में 'सुपरफास्ट' कोरोना टीकाकरण को सराहा, कही यह...

विश्व बैंक ने भारत में ‘सुपरफास्ट’ कोरोना टीकाकरण को सराहा, कही यह बात  

Google News Follow

नई दिल्ली। देश में तेजी से चलाये जा रहे कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने सराहना करते हुए भारत को बधाई दी है। उन्होंने वित्त मंत्री के साथ हुई मुलाकात में टीका उत्पादन और वितरण को लेकर भारत की भूमिका सराहा और धन्यवाद दिया। इस दौरान मालपास ने जलवायु पर हुई चर्चा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व बैंक का हमेशा सहयोग मिलता रहेगा।  बता दें कि कुछ ही दिनों में भारत 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगा।

इस सब के अलावा डेविड ने इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन में भारत के सक्रिय योगदान की भी तारीफ की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत आगे भी अपनी निर्णायक भूमिका निभाता रहेगा। बातचीत के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी मंथन किया गया। वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि भारत ने समय के साथ कई जरूरी रिफॉर्म किए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्ल्ड बैंक द्वारा हर तरह का सहयोग भारत को मिलता रहेगा। भारत के टीकाकरण अभियान की बात करें, तो अब तक कुल 97.23 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जानकारी दी गई है कि देश में 70 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है।
वहीं 30 प्रतिशत को दोनों डोज मिल गई है। अब एक तरफ तो टीकाकरण की रफ्तार तेज दिख रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना मीटर सुस्त हो गया है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 15,981 मामले सामने आए हैं। मौतें भी 200 से कम दर्ज की गई है। विश्व के सबसे बड़े टीका उत्पादक देश भारत ने अप्रैल में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए कोविड-19 टीके के निर्यात को रोक दिया था, ताकि देश की पूरी आबादी का टीकाकरण किया जा सके।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें