27 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमदेश दुनियाबंगाल में दुर्गा विसर्जन से लौट रहे लोगों पर बम से हमला,...

बंगाल में दुर्गा विसर्जन से लौट रहे लोगों पर बम से हमला, वाहनों में की तोड़फोड़

Google News Follow
कोलकाता। वेस्ट बंगाल में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ लोग दुर्गा विसर्जन कर अपने घर लौट रहे थे। इन लोगों पर अज्ञात लोगों ने देशी बम से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद लोगों गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। यह घटना अन्नपूर्णा इलाके में हुई। एएनआई के अनुसार घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। एसीपी ध्रुबज्योति मुखर्जी का कहना है कि इस हमले में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सभी फरार हैं। उन्हें चिह्नित करने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों गुटों में झगड़ा शराब भुगतान को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि एक गुट दुर्गा विसर्जन के बाद लौट रहा था, इसी बीच दूसरा गुट आया और शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा।
इसी बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे गुट ने बम से हमला कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस किसी भी तरह की बमबाजी से इनकार कर रही है। बता दें कि बंगाल में विधानसभा के बाद बीजेपी के कई कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी नेताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बना रहे है। अब इस मामले की जांच की जा रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें