31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकर्मवीरों से ही देश सुरक्षित रहेगा

कर्मवीरों से ही देश सुरक्षित रहेगा

कर्मवीर' पुरस्कार समारोह में बोली महिला व बाल कल्याण मंत्री

Google News Follow

मुंबई। समाज के कर्मवीरों का सम्मान होते रहना चाहिए। हम कर्म के लिए जाने जाते हैं। हर इंसान को अपना कर्म सोचना चाहिए और करना चाहिए। जब मैं दिनभर थक कर घर लौटती हु तो मेरी मां मेरी पीठ पर एक थपकी देकर मेरी तारीफ करती है तो सारी थकान दूर हो जाती है। यह बात राज्य की महिला व बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर ने कही।

श्रीमती ठाकुर राजपूत सेवा संघ द्वारा आयोजित ‘आज का कर्मवीर’ पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 50 लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष विधायक भाई जगताप और प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह भी मौजूद थे। ठाकुर ने कहा कि मैं जिस जिले अमरावती से आती हु, वह कर्मवीरों की भूमि है। वह राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज, पंजाबराव देशमुख, देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की भूमि है। कर्मवीरों से ही देश सुरक्षित रहेगा।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष विधायक भाई जगताप ने कहा कि हम कुपोषित बालको के लिए काम कर रहे हैं। किसी बच्चे को कुपोषण से निकलना बड़ी बात होती है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार हमे और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। मुंबई जैसे शहर में साढ़े आठ हजार कुपोषित बच्चे हैं। हमने इस दिशा में कार्य करने का निश्चय किया और 2 हजार कुपोषित बच्चो को गोंद लिया है। कुपोषित बच्चों के लिए कार्य करने में राजनीति नहीं है। हमने सभी दलों से अपील की है। इस कार्य मे सहयोग करें। संस्थाएं भी आगे आये।

ये बच्चे भारत के भविष्य हैं। संस्था के अध्यक्ष आर पी सिंह ने कहा कि हमने देखा कि कोरोना के दौरान बहुत से लोगो ने निःस्वार्थ सेवा की। यह हमारी जिम्मेदारी है कि समाज मे अच्छा कार्य करने वालों के कार्यो को हम सलाम करें। इस दौरान रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए कार्य करने वाले उद्यमी बलवंत सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, चित्रसेन सिंह, सांची विश्विद्यालय की उपकुलपति नीरजा गुप्ता, लोकगायक सुरेश शुक्ला, पत्रकार अभिषेक पांडेय, पहलवान नरसिंह यादव, अभिनेता राजेश श्रीवास्तव, मृदुला गर्ग व अनुपमा सिंह को सम्मानित किया गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें