28.2 C
Mumbai
Wednesday, July 8, 2026
होमक्राईमनामातेलंगाना में देवी दुर्गा का गाना चलाने पर पत्थरबाजी, मुजम्मिल समेत 10...

तेलंगाना में देवी दुर्गा का गाना चलाने पर पत्थरबाजी, मुजम्मिल समेत 10 से 12 गिरफ्तार

Google News Follow

Related

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा कस्बे में शुक्रवार (20 फरवरी) को धार्मिक विवाद के बाद साम्प्रदायिक झड़प भड़क उठी। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मुजम्मिल समेत 10 से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पथराव में एक पुलिस कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हुआ, हालांकि अब वह खतरे से बाहर बताया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि शनिवार (21 फरवरी) को की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश चंद्रा ने कहा,“घटना के बाद हमने मुज़म्मिल समेत 10-12 लोगों को गिरफ़्तार किया। पत्थरबाज़ी में एक कॉन्स्टेबल बुरी तरह घायल हो गया, और अब वह खतरे से बाहर है।”

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार (20 फरवरी)शाम करीब 4:30 बजे बांसवाड़ा स्थित रिलायंस मार्ट में हुई। आरोप है कि वहां कार्यरत एक महिला कर्मचारी देवी दुर्गा से संबंधित भक्ति गीत चला रही थी। इसी दौरान मुजम्मिल वहां पहुंचा और कथित तौर पर उसने गीत बंद करने को कहा तथा अन्य गाने चलाने की बात कही। पुलिस का कहना है कि बातचीत के दौरान उसने महिला का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। बाद में महिला ने बांसवाड़ा टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक बहस के बाद स्थिति बिगड़ गई। दोनों समुदायों के लोग दुकान के आसपास एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। चरमपंथी तत्वों द्वारा स्थिति को भड़काने की कोशिश की गई और क्षेत्र में पथराव की घटनाएं सामने आईं। इस दौरान नागरिकों और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं तथा कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ भी हुई। शनिवार (21 फरवरी)को एहतियातन बंद का आह्वान किया गया।

एसपी राजेश चंद्रा ने स्पष्ट किया कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष टीमें तैनात की गईं, जिसके बाद हालात को नियंत्रण में बताया गया।

शांति बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस पिकेट स्थापित किए गए हैं और गश्त बढ़ा दी गई है। पेट्रोलिंग वाहन और ब्लू कोल्ट्स टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि कोई नई घटना न हो।

पुलिस ने व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ या साम्प्रदायिक सामग्री साझा करने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक वैमनस्य फैलाने वाले संदेश, ऑडियो या वीडियो पोस्ट या फॉरवर्ड करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन भी आपत्तिजनक सामग्री के लिए जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं। फिलहाल बांसवाड़ा में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:

अफ़ग़ानिस्तान के रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक्स

मन की बात: “T20 विश्व कप में भारतीय मूल के खिलाड़ी दूसरे देशों का भी नाम रोशन कर रहे हैं”

आख़िरकार आसाम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोराह भाजपा में हुए शामिल

पंजाबी NRI महिला ने ऐसे घुमाई तलवार की भाग खड़े हुए लुटेरे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,148फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें