24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाखुद को 'दैवीय शक्ति' बताकर दो आरोपियों ने 4 महिलाओं का किया रेप  

खुद को ‘दैवीय शक्ति’ बताकर दो आरोपियों ने 4 महिलाओं का किया रेप  

Google News Follow

मुंबई। पालघर जिले के विरार में एक सनसनीखेज घटना घटी है। यहां दो आरोपियों ने खुद में दैवीय शक्ति होने का दावा कर चार महिलाओं के साथ बलात्कार किया। अर्नाला कोस्टल पुलिस ने इस मामले में 26 वर्षीय महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मैथ्यू पांडियन और दिनेश देवरुखकर हैं।

आरोपियों ने दावा किया था कि उनके पास दैवीय शक्ति है और वे पैसों की बारिश करा सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर आप अनुष्ठान करते हैं, तो पैसों की बारिश होगी और फिर हम आपको 260 करोड़ रुपये देंगे। इसके बाद पीड़िता ने 3 और महिलाओं से संपर्क किया और उन्हें इस अनुष्ठान के लिए तैयार किया। आरोपियों ने अनुष्ठान के लिए प्रत्येक महिला से 10,000 रुपए भी लिए।
इसके बाद आरोपी ने इन चारों महिलाओं के साथ रस्म अदा करने के नाम पर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बावजूूद उन्हें वादे के अनुसार रकम का भुगतान नहीं किया गया। पूरी घटना जुलाई और अगस्त 2021 के बीच घटी। आखिरकार, चार पीड़ित महिलाओं में से एक ने आगे आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पूरा प्रकरण सामने आ गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू माने के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (बलात्कार) और महाराष्ट्र अघोरी अधिनियम 2013 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें