29.6 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमराजनीतिMumbai: कांग्रेसी से शिवसैनिक बन सकते हैं सचिन सावंत

Mumbai: कांग्रेसी से शिवसैनिक बन सकते हैं सचिन सावंत

सीएम से मिलने के बाद पार्टी बदलने की अटकले

Google News Follow

Related

मुंबई, एक दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने वाले सचिन सावंत ने बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इससे अटकले लगाई जा रही हैं कि वे शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में फिलहाल वे कुछ बोलने को तैयार नहीं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सावंत ने करीब 10 मिनट तक चर्चा की।

इसके पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा सावंत की बजाय राकांपा से आए अतुल लोंढे को प्रदेश कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने से नाराज हो कर सांवत ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर प्रवक्ता पद छोड़ दिया था। सावंत वर्ष 2011 से कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की टीम में भी उन्हें प्रवक्ता बनाया गया था पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने अपने करीबी प्रवक्ता अतुल लोंढे को प्रदेश कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता बना दिया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,261फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें