29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाविदेश से आने वाले सभी यात्रियों को दिखाना होगा RT PCR की...

विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को दिखाना होगा RT PCR की नेगेटिव रिपोर्ट 

Google News Follow
नई दिल्ली। भारत सरकार ने विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के लिए नई गाइड लाइन जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को कोरोना की आरटी पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है। यह रिपोर्ट 72 घंटे पहले की होनी चाहिए।

सरकार की तरफ से उन देशों की की सूची जारी की गई है जहां से भारत आने वाले यात्रियों को जरुरी नियमों का पालन करना होगा। इसमें उनके भारत पहुंचने के बाद कोरोना टेस्ट भी शामिल है। इस सूची में यूरोप के देश, यूनाइटेड किंडगम, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाम्बे शामिल हैं। इन देशों को खतरे वाले देशों की सूची में रखा गया है। बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का म्यूटेशन वर्जन कोहराम मचा रहा है।
11 अक्टूबर के बाद से वहां प्रतिदिन 40 हजार के ऊपर कोरोना संक्रमित सामने आ रहे है। यह हालात तब हैं जब ब्रिटेन में आधी से ज्यादा आबादी कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले चुकी है। यहां बूस्टर डोज भी लगना शुरू हो गया है। इसके बावजूद यहां कोरोना का म्यूटेशन वर्जन तेजी से संक्रमण फैला रहा है। ऐसे में इसका असर भारत पर न हो इसलिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरटी-पीसीआर टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है। मंत्रालय की तरफ से बयान में कहा गया है कि जो यात्री इन नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर कड़ा एक्शन लिया जा सकता है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें