32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमबॉलीवुडहाई कोर्ट पहुंचे आर्यन खान के वकील, गुरुवार को हो सकती है...

हाई कोर्ट पहुंचे आर्यन खान के वकील, गुरुवार को हो सकती है सुनवाई 

Google News Follow

मुंबई। ड्रग्स केस में आर्यन खान की एनडीपीएस कोर्ट में जमानत अर्जी ख़ारिज होने के बाद उनके वकीलों ने हाई कोर्ट में अर्जी दायर किये हैं। आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे और अमित देसाई बुधवार को जस्टिस नितिन सांब्रे की ब्रेंच के सामने याचिका दायर कराने पेश हुए थे। अब गुरुवार को इस मामले में सुनवाई होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट से निकलने पर आर्यन के वकीलों ने कहा था कि उन्हें भी नहीं पता कि किस ग्राउंड पर अर्जी खारिज हुई है। हाई कोर्ट जाने से पहले उन्हें पहले कोर्ट का ऑर्डर पढ़ना पड़ेगा। वहीं ये भी खबर है कि एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े ने अर्जी खारिज होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया बस दो शब्द कहे, ‘सत्यमेव जयते’। दिवाली के चलते नवंबर के पहले हफ्ते में कोर्ट की छुट्टियां हो जाएगी। ऐसे में अगर आर्यन खान को जल्द से जल्द जमानत नहीं मिली तो दिवाली भी उन्हें जेल में काटनी होगी। उनका दशहरा जेल में बीत चुका है। बता दें कि आर्यन खान के पास ड्रग्स नहीं मिली थी।
उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के पास से एनसीबी ने ड्रग्स बरामद की थी। वहीं एनसीबी ने कोर्ट में आर्यन के वॉट्सऐप चैट्स को कोट किया है। अब तक इस मामले 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इस मामले को कई राजनीतिक दलों ने राजनीतिक रंग भी देने की कोशिश की है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें