28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमधर्म संस्कृतिBJP नेता की चेतावनी के बाद डाबर ने करवा चौथ का एड वापस...

BJP नेता की चेतावनी के बाद डाबर ने करवा चौथ का एड वापस लिया 

Google News Follow

Related

मुंबई। डाबर ने करवा चौथ पर एक एड जारी किया था। जिसमें दो समलिंगी महिलाओं को दिखाया गया है। इस एड को लेकर मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी आलोचना की थी और उस पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी थी। इसके बाद डाबर ने यह एड वापस ले लिया और माफ़ी भी मांगी। अब इस फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट ने  इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है।
पूजा भट्ट ने ट्वीट किया कि ‘बस यही करते रहो, स्लैम बम, बैन। लोकतंत्र की मां के लिए बहुत कुछ। डाबर जैसी दिग्गज कंपनी ने अपने विज्ञापन के साथ खड़े होने से इनकार कर दिया। जबकि मैं मूलरूप से एक फेयरनेस क्रीम का समर्थन नहीं करती। मैंने अपनी टिप्पणी नहीं की थी क्योंकि वो बराबरी और गर्व को सेलिब्रेट कर रहे थे लेकिन अब क्यों छुपाना?’  डाबर ने ट्विटर पर अपने एक बयान में कहा कि ‘फेम के करवा चौथ कैम्पेन को हम अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल से वापस लेते हैं। अनजाने में लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए हम बिना शर्त माफी मांगते हैं।‘ बता दें कि डाबर द्वारा लॉन्च किए गए विज्ञापन में फेम ब्लीच का प्रचार करती हुईं दो लड़कियां करवा चौथ मना रही हैं। दोनों एक दूसरे के लिए व्रत रखती हैं। दोनों एक दूसरे को पानी पिलाती हैं।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,016फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें