32 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमदेश दुनियाबीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का वार, MVA के मंत्रियों पर दाऊद का...

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का वार, MVA के मंत्रियों पर दाऊद का प्रभाव     

Google News Follow

Related

मुंबई। ड्रग्स केस में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किये जाने के बाद यह मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक आये दिन एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आरोप लगाते रहते हैं ,लेकिन अभी तक वह किसी आरोप को सिद्ध नहीं कर पाए हैं। इस बीच बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री दाऊद इब्राहिम के प्रभाव में हैं। बता दें कि नवाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े की पत्नी ने मलिक पर कई सवाल उठए हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘नवाब मलिक के एनसीबी अधिकारी पर लगाए आरोप बताते हैं कि महाराष्ट्र में केंद्र सरकार का कोई ईमानदार ऑफिसर काम नहीं कर सकता। दाऊद इब्राहिम हमारे देश में नहीं है लेकिन उसका प्रभाव महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों पर है।’ बता दें कि नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर आरोप लगा रहे हैं। नवाब ने वानखेड़े पर सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने का आरोप भी लगाया। नवाब का आरोप था कि वानखेड़े के पिता मुस्लिम थे। इतना ही नहीं, नवाब मलिक ने यह भी आरोप लगाया है कि खुद समीर वानखेड़े ने साल 2006 में निकाह किया था।
हालांकि, वानखेड़े ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया है कि वह एक हिंदू पिता और मुस्लिम मां के बेटे हैं। नवाब मलिक ने वानखेड़े पर उगाही करने का आरोप भी लगाया और दावा किया कि अगले एक साल के अंदर उनकी नौकरी चली जाएगी। गौरतलब है कि अक्टूबर में ही समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की टीम ने एक क्रूज पर छापा मारा था। जिसमें शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में में गिरफ्तार किया गया। अभी तक इस मामले में 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज यानी बुधवार को बॉम्बे कोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई होगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें