28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाभारत ने अग्नि-5 मिसाइल के बाद स्वदेशी बम का किया सफल परीक्षण ...

भारत ने अग्नि-5 मिसाइल के बाद स्वदेशी बम का किया सफल परीक्षण     

Google News Follow

नई दिल्ली। भारत ने स्वदेश निर्मित लॉन्ग रेंज वाला बम का सफल परीक्षण किया। इस बम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन( DRDO)  तथा इंडियन एयर फ़ोर्स( IAF)  ने संयुक्त रूप से परीक्षण किय। इससे पहले बुधवार को भारत ने अग्नि -5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। बता दें कि इससे पहले भारत ने बुधवार को एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु सक्षम और सतह से सतह पर 5,000 किलोमीटर रेंज तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, मिसाइल, जो तीन चरणों वाले ठोस ईंधन वाले इंजन का उपयोग करती है, बहुत उच्च सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

अग्नि-5 का सफल परीक्षण विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध की भारत की घोषित नीति के अनुरूप है, जो पहले उपयोग न करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। अग्नि-5 को डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है और इसका वजन करीब 50,000 किलोग्राम है। मिसाइल 1.75 मीटर लंबी है, जिसका व्यास 2 मीटर है। यह 1,500 किलोग्राम का वारहेड तीन चरणों वाले रॉकेट बूस्टर के शीर्ष पर रखा जाएगा जो ठोस ईंधन द्वारा संचालित होते हैं। वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारतीय अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अपने सबसे तेज गति से 8.16 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चलने वाली ध्वनि की गति से 24 गुना तेज होगी और 29,401 किलोमीटर प्रति घंटे की उच्च गति हासिल करेगी।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें