31.7 C
Mumbai
Sunday, June 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमंत्री मलिक की धमकियों से डरने वाला नहीं, भाजपा नेता ने ललकारा

मंत्री मलिक की धमकियों से डरने वाला नहीं, भाजपा नेता ने ललकारा

Google News Follow

Related

मुंबई। भाजपा नेता मोहित भारतीय ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मैं ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं। भारतीय के मुताबिक मलिक ने शुक्रवार को अपने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुझे धमकी दी है। बता दें कि मोहित भारतीय ने मझगांव कोर्ट में याचिका दाखिल कर मलिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। इसके पहले भारतीय ने मंत्री मलिक को 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस भेजा था।

मोहित ने कहा कि एक मंत्री इस तरह की धमकी दे रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। क्या महाराष्ट्र में जंगलराज चल रहा है। मेरे खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहित भारतीय ने कहा कि मैं झुकने वाला नहीं हूं। वक्त बताएगा कि कौन गड़ेगा और कौन बचेगा। इसके पहले मलिक ने कहा कि हां मैं भंगार वाला हूं और ऐसे लोगों का नट-बोल्ट सही करना भी जानता हूं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें