30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाट्विटर पर PM मोदी और CM योगी को बम से उड़ाने की...

ट्विटर पर PM मोदी और CM योगी को बम से उड़ाने की मिली धमकी 

ट्विटर यूजर के पोस्ट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुरू की छानबीन, ट्विटर से मांगी मदद

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

लखनऊ। एक ट्विटर यूजर ने गुरुवार को एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पोस्ट सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह धमकी किसी दीपक शर्मा नामक ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई है। यूपी पुलिस अब इस ट्विटर अकाउंट की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, राज्य की पुलिस ने ट्विटर से इस संबंध में मदद मांगी है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक शर्मा के नाम से चल रहे ट्विटर अकाउंट से गुरुवार को एक ट्वीट किया गया था, जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्ट पर कई अन्य आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई थी। यूपी 112 ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आला अधिकारियों को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस टीमें मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीसीपी क्राइम पीके तिवारी के अनुसार, ट्विटर कंपनी से दीपक शर्मा नाम के इस अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी गई है। यह अकाउंट जिस नाम से बना है उसी व्यक्ति का है या फिर इसे फर्जी आइडी के तौर पर चलाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह मामला सामने आने के बाद पूरी तरह से अलर्ट होकर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी पीएम मोदी को जान से मार देने की ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। जून महीने में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसने फोन पर पुलिस को पीएम मोदी को मारने की धमकी दी थी। दिल्ली पुलिस का कहना था, ‘आरोपी ने कॉल कर कहा था- मुझे मोदी को मारना है। पुलिस को पता चला कि आरोपी बेल पर जेल से बाहर आया है।

उसके खिलाफ थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसे जेल के अंदर जाना है, इसलिए जानबूझकर पुलिस को कॉल किया था।’ वहीं, नवंबर 2020 में भी दिल्ली पुलिस को एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने पुलिस से कहा था कि वो प्रधानमंत्री को जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने ये बेवकूफाना हरकत में नशे में की थी। वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अप्रैल महीने में जान से मारने की धमकी मिली थी। यूपी पुलिस कंट्रोल रूम के WhatsApp नंबर पर यह धमकी दी गई थी। धमकी भेजने वाले ने चैलेंज किया है कि चार दिन में जो कर सकते हो कर लो। योगी को मई 2020 में भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,325फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें