28.9 C
Mumbai
Wednesday, July 15, 2026
होमबॉलीवुडनवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना रनोत की तारीफ में कही ये बात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना रनोत की तारीफ में कही ये बात

Google News Follow

Related

कंगना रनौत  के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी काम कर रहे हैं। 8 नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि जिस दिन उन्हें पद्म श्री सम्मान मिला, उस दिन वे फिल्म की शूटिंग शुरू करने को बेताब थीं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वे फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हैं।

वे कहते हैं, ‘यह एक इमोशनल लव स्टोरी है और यह एक ऐसा कैरेक्टर है जिसे मैंने अब तक निभाया नहीं है। जब मुझसे इस रोल के लिए संपर्क किया गया और जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, तो मैं वाकई में रोमांचित था। फिल्म में एक्ट्रेस अवनीत कौर भी हैं। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा साईं कबीर पर है. कंगना रनौत के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, एक्टर ने कहा, ‘कंगना पूरी लगन के साथ इस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। ‘हम दोनों इस फिल्म के लिए वाकई में काफी एक्साइटेड हैं। स्क्रिप्ट पर बातचीत चल रही है. हमने देखा है कि हम संवेदनाओं को कैसे समझ सकते हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म एक अलग ही लेवल पर होगी। फिल्म जगत की बुराई करने की वजह से कंगना रनौत की अक्सर आलोचना होती रही है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे इससे परेशान नहीं होते हैं. वे कहते हैं, ‘यह उनका थिंकिंग प्रोसेस है और मैं उनसे सवाल करने वाला कोई नहीं हूं। मैं उन्हें एक एक्ट्रेस के तौर पर जानता हूं और वे अमेजिंग हैं और अपने काम में बहुत ही अच्छी हैं. कंगना ने पिछले कुछ सालों में कुछ बेहतरीन परफॉरमेंस दी हैं। वे आगे कहते हैं, ‘एक इंसान के तौर पर भी मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं. वे वास्तव में एक प्यारी इंसान हैं. साथ ही, हर इंसान का अपना एक अलग थिंकिंग प्रोसेस होता है और मुझे नहीं लगता कि इससे किसी को कोई समस्या होनी चाहिए।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,066फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें