24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाBJP सांसद रंजीता कोली पर हमला, हमलावरों ने फायरिंग कर फेंका धमकी...

BJP सांसद रंजीता कोली पर हमला, हमलावरों ने फायरिंग कर फेंका धमकी भरा पत्र 

Google News Follow

राजस्थान के भरतपुर की सांसद रंजीता कोली पर अज्ञात लोगों ने मंगलवार की देर रात घर के बाहर हमलावरों ने फायरिंग की। हमले से भयभीत रंजीता कोली को अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावरों ने पत्थर और टाइप किया हुआ एक धमकी भरा पत्र भी फेंके। बता दें इससे पहले भी रंजीता कोली की गाड़ी पर हलैना थाने के इलाके में पथराव किया गया था। हालांकि, अभी भी दोनों मामलों में अज्ञात हमलावरों का  पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।

जानकारी के अनुसार बयाना कस्बे में सांसद कोली के निवास पर अचानक किसी ने पत्थर फेंके और फायरिंग कर दी। इस घटना से परिजन डर गए। हमलावरों के भाग निकलने पर सांसद व परिजन निकल कर बाहर आए तो परिसर में फायरिंग का एक चला हुआ राउण्ड पड़ा मिला। घर के गेट पर लगी उनकी तस्वीर पर पत्थर फेंकने से कांच टूट गया और यहां पर एक धमकी भरा पत्र भी मिला। जो टाइप किया हुआ है। इसमें बीच-बीच कुछ शब्द पैन से काटे गए हैं। उक्त घटना से सांसद कोली भयभीत हो गई।

जिस पर परिजनों ने उसे बयाना अस्पताल में भर्ती कराया है। सांसद हमले से बेहद डरी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनसे जानकारी ली, वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। सांसद के निवास पर मिले धमकी भरे पत्र में लिखा है कि यह खाली ट्रेलर है, अगली बार तेरे अंदर इतनी गोली होगी देख तेरे को कौन बचाता है। अब मरने को तैयार तू, जिनती हवा में उडऩे इतना उड़ गई। अब देखते हैं तेरे को कौन बचाता है। लगा ले जितनी ताकत लगानी है अभी किसी का भी बाप तेरे को बचाने है ना तो देख लियौ… ।
यह भी पढ़ें 

शरीफ चाचा को पद्मश्री,पीएम से मुलाकात के बाद कहा,कभी सोचा न था

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें