29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमराजनीतिआतंकी संगठनों से हिंदुत्व की तुलना पर खुर्शीद को अपनों ने लगाई...

आतंकी संगठनों से हिंदुत्व की तुलना पर खुर्शीद को अपनों ने लगाई लताड़  

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सलमान खुर्शीद के बयान को बताया गलत

Google News Follow

हिंदुत्व के मुद्दे पर जहां पहले से ही कांग्रेस कटघरे में हैं। वहीं, उसके नेता भी इस विषय बोलकर विवाद पैदा करते रहते हैं। जिसकी वजह से कांग्रेस अपने ही घर घिर जाती है। ताजा मामला कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का है। सलमान ने अपनी एक बुक में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम से की है। जिससे उनके अपने ही निशाना साध रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सलमान खुर्शीद को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सलमान खुर्शीद द्वारा आंतकी संगठन से हिंदुत्व की तुलना को गलत बताया है और कहा है कि मई उनके इस बयान का समर्थन नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा ” हम एक राजनीतिक विचारधारा के रूप में हिंदुत्व से सहमत नहीं हो सकते हैं। लेकिन ISIS और जिहादी इस्लाम के साथ इसकी तुलना करना तथ्यात्मक रूप हालत और अतिशयोक्ति है।  दरअसल कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब का अंश आने के बाद उन्हें चारों तरफ से घेरा जा रहा है। कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इस तरह की बयानबाजी को बिल्कुल गलत बताया है। इसे उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि किताब में सलमान खुर्शीद ने कहा है कि ‘हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए होता है, चुनाव प्रचार के दौरान इसका ज्यादा जिक्र किया जाता है। किताब में उन्होंने कहा कि ‘सनातन धर्म या क्लासिकल हिंदुइज्म को किनारे करके हिंदुत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है. यह बात किताब के 113 नंबर पेज कही गई है. वहीं, किताब के लॉन्चिंग ईवेंट में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी थे।

उन्होंने हिंदू धर्म और सनातन धर्म पर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जब 500 साल के मुगल और 150 साल के ईसाई शासन में हिंदू धर्म का कुछ नहीं बिगड़ा तो क्या खतरा है। दरअसल सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गई किताब सनराइज ओवर अयोध्या के छठे चैप्टर द सैफरन स्काई में लिखा गया है कि साधु संतों के सनातन धर्म और प्राचीन हिंदू धर्म को हिंदुत्व के एक नए तरीके से किनारे लगाया जा रहा है। जो कि इस्लामिक जिहादी संगठन बोको हरम और आईएसआईएस की तरह है।

इस किताब विवाद होने पर गुरुवार को दिल्ली एक वकील ने दिल्ली पुलिस को लिखकर सलमान खुर्शीद के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस संबंध में ट्वीट कर सलमान खुर्शीद को लताड़ लगाई है।

ये भी पढ़ें 

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हरम से की

पाकिस्तानी झंडे को लेकर गोरखपुर में तनाव, आरोपियों पर देशद्रोह का केस

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें