28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमधर्म संस्कृतिआज है आंवला नवमी, जानिए विधि और मुहूर्त

आज है आंवला नवमी, जानिए विधि और मुहूर्त

Google News Follow

आंवला नवमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को मनाई जाती है। यानि आंवला नवमी 12 नवंबर यानी शुक्रवार को है। हिन्दू धर्म में आंवला नवमी का बहुत ही महत्व है। इस दिन आंवला के वृक्ष की पूजा की जाती है और इस दिन किये गए दान -पुण्य का फल अगले जन्म में मिलता है।

आंवला नवमी के दिन आंवला के वृक्ष की पूजा करते हुए परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इसके साथ ही इस दिन वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन किया जाता है। प्रसाद के रूप में भी आंवला खाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन द्वापर युग का प्रारंभ होता है। द्वापर युग में भगवान विष्णु के आठवें अवतार प्रभु श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन गोकुल की गलियों को छोड़कर मथुरा की ओर प्रस्थान किया था। इसी वजह से वृंदावन परिक्रमा की जाती है।

आंवला नवमी का शुभ मुहूर्त 12 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को सुबह 06 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक पूजन का है।इस दिन आंवला के वृक्ष की पूजा की जाती है। हल्दी-कुमकुम से पूजा अर्चना करने बाद जल और दूध चढ़ाया जाता है। उसके बाद वृक्ष की परिक्रमा किया जाता है।आंवले के वृक्ष के तने में आठ बार कच्चे सूत के मौली को लपेटना  चाहिए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें