29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाराशिद अल्वी के बिगड़े बोल,राम भक्तों को बताया राक्षस,भाजपा भड़की

राशिद अल्वी के बिगड़े बोल,राम भक्तों को बताया राक्षस,भाजपा भड़की

Google News Follow

संभल। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बिना नाम लिए बीजेपी को जय श्री राम का नारा लगाने वालों को राक्षस बताया है।राशिद अल्वी के इस विवादित बयान पर भाजपा ने हमला किया है। अल्वी ने रामायण का एक किस्सा सुनाया और कहा कि धरती पर जय श्री राम का नारा लगाने वाले इन कालनेमी राक्षसों से होशियार रहना है। उत्तर प्रदेश के संभल पहुंचे राशिद अल्वी एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कुछ लोग देश के लोगों को जय श्री राम का नारा लगाकर गुमराह करते हैं। ऐसे लोगों से हमें होशियार रहना चाहिए। ‘मैं अपनी बात लंबी नहीं करना चाहता। लेकिन रामायण में आता है कि जब लक्ष्मण की हालत खराब होती है और कहा जाता है कि सूरज ढलने से पहले संजीवनी बूटी लाकर आइए।

रावण एक राक्षस को संत बनाकर भेज देता है। कहता है कि सुबह से पहले संजीवनी बूटी नहीं आनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि राक्षस धरती पर बैठकर जय श्री राम का नारा लगाता है, आसमान में उड़ रहे हनुमान जमीन पर आ जाते हैं और जय श्री राम बोलते हैं। राक्षस उनसे कहता है कि नदी में नहाकर आओ फिर जय श्री राम बोलना। हनुमान नदी में नहाने जाते हैं।’ राशिद अल्वी ने आगे किस्सा बताते हुए कहा कि नदी में एक मगरमच्छ उनका पैर पकड़कर कहता है कि ये मुनी नहीं, ये घोर राक्षस हैं। आज भी बहुत लोग जय श्री राम का नारा लगाते हैं, वह सब मुनी नहीं वह निशचर लोग हैं। होशियार रहने की जरूरत है। ये कालनेमी राक्षस हैं। देश के अंदर ऐसा माहोल पैदा करना है जिससे रामराज्य बने।’

राशिद अल्वी के इस बयान पर बीजेपी आईटी के इंचार्ज अमित मालवीय ने निशाना साधा उन्होंने कहा कि सलमान ख़ुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना ज़हर घुला हुआ है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें